रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो की भूमिका पर सवाल उठाने वाले रूस ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और क्रेमलिन प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को नाटो को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन में रूस की हार के बाद परमाणु युद्ध संभव है।