पीएनबी ने की बड़ी कार्रवाई, अपने एक कर्मचारी समेत दो पर दर्ज कराई एफआईआर टैग:#PunjabNationalBank, #BranchManager, #FIRregistered, #PNBbranch, #EmbezzlementOfRs1-25lakhFile photoगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में कार्यरत क्लर्क प्रशांत कुमार और एक अन्य खाताधारक के खिलाफ खाता धारक का एक लाख 26 हजार रुपये गबन करने के आरोप में शाखा प्रबंधक बबलू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।बैंक के शाखा प्रबंधक ने नगर थाना में दिए लिखित आवेदन में कहा है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अधनचुआ गांव निवासी बिगुल देवी के फिक्स डिपॉजिट खाते में एक लाख 26 हजार रुपये जमा था। डिपॉजिट की अवधि पूरा होने पर बिगुल देवी रुपये निकासी करने बैंक आई तो पता चला कि उसके खाते में बैंलेस शून्य है। महिला ने मामले की लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की।जांच के दौरान पता चला कि पीएनबी शाखा में कार्यरत क्लर्क प्रशांत कुमार ने बैंक के ही एक अन्य खाताधारी विपिन कुमार वर्मा से मिलकर राशि की निकासी की है। जांच में दोनों के खिलाफ राशि गबन का पुख्ता प्रमाण मिलने पर शाखा प्रबंधक ने दोनों के खिलाफ के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मंगलवार को शाखा प्रबंधक ने गबन की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से प्रशांत कुमार फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी प्रशांत कुमार के खाते से राशि की रिकवरी की जाएगी। थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ग्रांट थॉर्नटन भारत का अनुमान, इस वित्त वर्ष सबसे तेज रहेगी भारत की विकास दर ..चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 से 7.5 प्रतिशत और 2026-27 में 7 ......
अमेरिका खुद कर रहा करोड़ो का कारोबार लेकिन दूसरे देशों को ईरान से कारोबार करने पर दे रहा 25 फीसदी टैरिफ की धमकी..अमेरिका का मकसद ईरान के बड़े व्यापारिक साझेदारों जैसे चीन और तुर्की पर दबाव बनाना है, लेकिन ......
SBI ने दिया बड़ा झटका, गैर-एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पर देनी होगी ज्यादा फीस..एसबीआई के खाताधारकों को फ्री लिमिट खत्म होने के बाद गैर-एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने को लेकर ......