सरकार ने दी बढ़ी राहत, पेट्रोल पर नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी, डीजल पर भी राहतटैग:#PetrolDiesel, #PetrolDieselPrice, #PetrolDieselExciseDuty, #PetrolDieselCheaper, #एक्साइजड्यूटीFile Photoनई दिल्ली : सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है. सरकार की तरफ से पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्रालय ने 30 जून को दिए गए आदेश में संशोधन करते हुए पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में राहत दी है. वित्त मंत्रालय से बताया गया कि अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 10 रुपये हुईआपको बता दें पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये थी लेकिन इसे खत्म करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 12 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दी गई है. वित्त मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर भी एक्साइज ड्यूटी को 6 रुपये से घटाकर 4 रुपये कर दिया है. क्रूड ऑयल पर एक्साइज ड्यूटी को 23,250 रुपये प्रति किलो से घटाकर 17000 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है.1 रुपये की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी खत्मफाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली 1 रुपये की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी अब नहीं लगेगी. स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) से पेट्रोल और डीजल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Hike : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा..मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण दुनिया भर में फ्यूल महंगा हुआ है। पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल ......
E-20 पेट्रोल ही मिलेगा, शुद्ध पेट्रोल का कोई विकल्प नहीं, दाम भी नहीं घटेंगे: सरकार..मंत्रालय के मुताबिक भारत जैसे बड़े देश में कई ग्रेड का ईंधन देना लॉजिस्टिक रूप से संभव ......
Gold Silver Rate Today: होर्मुज टेंशन से के बीच 1 घंटे में बदले गए, सोने के दाम ..MCX पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को 2, 23, 437 रुपये प्रति किलो पर बंद ......