Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जाने आज का ताजा भावटैग:#PetrolPrice, #PetrolDieselPriceToday, #PetrolDieselPrice, #PetrolDieselPriceInDelhiFile Photoनई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. गौरतलब है पेट्रोल के दाम 100 रुपये होने के बाद केंद्र सरकार ने मई महीने में एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ क्रूड ऑयल की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है.बता दें कि मई महीने में केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद कुछ और राज्यों ने वैट कम किया था. उस समय सरकार के कदम से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये कम हुए थे. जो आम आदमी के लिए बड़ी राहत के बराबर थी.क्या हैं आज के दाम? – पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटरऐसे पता लगाएं अपने शहर के रेटपेट्रोल-डीजल का रोजाना ताजा भाव जानने के लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से रेट चेक करने की फैसिलिटी देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HP PRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Hike : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा..मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण दुनिया भर में फ्यूल महंगा हुआ है। पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल ......
E-20 पेट्रोल ही मिलेगा, शुद्ध पेट्रोल का कोई विकल्प नहीं, दाम भी नहीं घटेंगे: सरकार..मंत्रालय के मुताबिक भारत जैसे बड़े देश में कई ग्रेड का ईंधन देना लॉजिस्टिक रूप से संभव ......
Gold Silver Rate Today: होर्मुज टेंशन से के बीच 1 घंटे में बदले गए, सोने के दाम ..MCX पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को 2, 23, 437 रुपये प्रति किलो पर बंद ......