जंग के बीच क्या देश में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी ? इंडियन ऑयल ने दिया जवाब
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्‍ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल सहित किसी भी ईंधन की कोई कमी नहीं है. देशभर में भरपूर मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई लाइन भी पूरी तरह से सुचारु है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने की खबर आने के बाद आईओसीएल ने यह आश्‍वासन देशवासियों को दिया है. एक एक्‍स पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही उसने लोगों ने बिना जरूरत घबराहट में पेट्रोल-डीजल न खरीदने की अपील भी की है.

इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को ‘एक्स’  पर एक पोस्ट में लिखा, “इंडियनऑयल के पास देशभर में भरपूर मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और हमारी सप्लाई लाइन पूरी तरह से सुचारु है. घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है. हमारे सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं.” कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे शांत रहें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बनी रहे और सभी को बिना किसी दिक्‍कत के तेल मिल सके.



कुछ जगह बढी बिक्री
एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के एक पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि पिछले दो दिनों में उनकी बिक्री तीन गुना बढ़ गई है. उन्होंने कहा, “लोग डरे हुए हैं और ईंधन के अलावा राशन भी जमा कर रहे हैं.”

दरअसल, यह बयान ऐसे समय आया है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश में तनाव का माहौल है. भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी और गोलाबारी की घटनाएं बढ़ी हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक बिज़नेस की खबरें

जंग के बीच क्या देश में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी ? इंडियन ऑयल ने दिया जवाब

IndiGo 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल होने पर मांगी माफी, हजारों यात्री परेशान, जानें क्या है पूरा मामला ..

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) पर गुरुवार को अफरा-तफरी मची रही, क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस ने ......