नई दिल्ली : ईरान संकट की वजह से भारत सहित दुनियाभर में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है. देश में तो एलपीजी को लेकर किल्लत इस कदर बढ़ चुकी है कि रसोई से होटल तक परेशानी बढ़ चुकी है. हालात यह है कि हर तरफ घरेलू गैस की डिमांड बढ़ती जा रही और बुकिंग की इंक्वायरी भी ताबड़तोड़ बढ़ रही है. अगर आप भी इस संकट में फंसना नहीं चाहते और जल्दी गैस बुकिंग करना चाहते हैं तो अपनी केवाईसी जरूर करवा लें. अगर आपकी केवाईसी में कोई गलती है तो क्या करना चाहिए और जिन लोगों की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें क्या कदम उठाना चाहिए.
दरअसल, अब देश में एलपीजी की केवाई खासकर ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है. इसका मकसद फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन को रोका जा सके और इसकी सप्लाई सही व जरूरतमंद तक ही हो. जाहिर एलपीजी गैस कनेक्शन वालों के लिए अब केवाईसी कराना जरूरी हो गया है. इसमें एक बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि आपकी सारी जानकारियां और डाटा सही-सही भरा होना चाहिए. अगर इसमें कोई गलती है तो समय पर सुधार कर लेना जरूरी होता है.
केवाई गलत हो जाए तो क्या करें
अपनी केवाईसी को घर बैठे ही अपडेट या सुधारा जा सकता है.
सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें.
इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
यहां अपने 17 डिजिट वाले एलपीजी आईडी, रजिस्टर्ड नंबर और आधार से इसमें लॉग इन करें.
यहां ई-केवाईसी अथवा आधार के जरिये अपडेट का ऑप्शन चुनें.
इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप के जरिये फेस वेरिफिकेशन करें और चेहरे को स्कैन करके ओटीपी से अपडेट करें.
इसके बाद अपना नाम, पता, आधार आदि कन्फर्म करें और केवाईसी पूरा हो जाएगा.
ऐप काम न करें तो
अगर ऐप में कोई समस्या आ जाए तो आप अपने गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जाएं.
एजेंसी पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से भी केवाईसी अपडेट किया जा सकता है.
यूजर को टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-2333-555 या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है.
सब करने के बाद आप MyLPG पोर्टल के जरिये ‘Subsidy Status’ या ‘KYC Status’ पर जाकर इसकी डिटेल को क्रॉस चेक कर लें.
अगर केवाईसी नहीं कराया तो क्या होगा
केवाई नहीं होने पर सबसे पहले तो आपकी गैस बुकिंग ही नहीं हो सकेगी और कंपनियां आपकी डिलीवरी को कैंसिल कर सकती हैं. इसके अलावा सब्सिडी ट्रांसफर होने में भी समस्या आएगी और आपको सिलेंडर का पूरा पैसा देना पड़ेगा, सब्सिडी के रूप में मिलने वाला 300 से 400 रुपये का फायदा मिलेगा. केवाई नहीं होने पर आपका कनेक्शन भी ब्लॉक या सस्पेंड किया जा सकता है. यही वजह है कि सरकार ने सभी ग्राहकों से जल्द केवाईसी कराने की अपील की है.