LPG पर नया डेटा: 3 दिन में डिलीवरी बुकिंग से ज्यादा, PNG के 10 लाख नए कनेक्शन
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : मिडल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि देश में LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बिल्कुल नॉर्मल है। पिछले 3 दिनों में 1.47 करोड़ LPG सिलेंडर डिलीवर हुए, जबकि 1.36 करोड़ की बुकिंग आई। सरकार ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान दें और पैनिक बाइंग से बचें। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक खत्म नहीं हुआ है।


3 दिन में 1.47 करोड़ सिलेंडर डिलीवर: स्टॉक की कोई कमी नहीं
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, मिडल ईस्ट के हालात के बावजूद भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं है। पिछले तीन दिनों में देशभर में 1.47 करोड़ LPG सिलेंडर की डिलीवरी हुई है। इसी दौरान 1.36 करोड़ नए सिलेंडर बुक हुए। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक खत्म होने की खबर नहीं है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।


कालाबाजारी पर सख्ती: 8 LPG डिस्ट्रीब्यूटर, 14 पेट्रोल पंप पर जुर्माना
जमाखोरी और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार ने कदम कड़े किए हैं। अब 99% सिलेंडर ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। डिलीवरी के समय OTP का इस्तेमाल 96% तक पहुंच गया है, जिससे सही ग्राहक तक गैस पहुंच रही है। नियम तोड़ने पर पिछले 3 दिनों में 8 LPG डिस्ट्रीब्यूटर और 14 पेट्रोल पंपों पर जुर्माना लगा है। 598 पेट्रोल पंपों को सस्पेंड भी किया गया है।


PNG को बढ़ावा: मार्च से 10.02 लाख नए कनेक्शन
सरकार LPG की जगह पाइप वाली प्राकृतिक गैस यानी PNG को बढ़ावा दे रही है। मार्च 2026 से अब तक 10.02 लाख नए PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने राज्यों से अपील की है कि जहां नेटवर्क है, वहां लोग PNG का इस्तेमाल शुरू करें। इससे सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें