Petrol-Diesel Hike : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा
File Photo


नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण दुनिया भर में फ्यूल महंगा हुआ है। पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। वहीं भारत में मई 2026 में 4 बार में पेट्रोल-डीजल ₹8 के आसपास महंगे हो चुके हैं। 

पाकिस्तान में कितना बढ़ा फ्यूल? 
Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल ₹13.18 और हाई स्पीड डीजल ₹13.80 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताई गई है। नई दरों के बाद पेट्रोल ₹310.71 और डीजल ₹323.30 प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोलियम डिविजन का नोटिफिकेशन आज से ही लागू है। 

इससे पहले 28 फरवरी को डीजल ₹281 और 3 अप्रैल को ₹530.35 प्रति लीटर तक पहुंचा था। पेट्रोल भी 3 अप्रैल को ₹458.41 पर था। ऊंचे स्तर के बाद अब कुछ कटौती देखी गई थी, लेकिन फिर से बढ़ोतरी ने लोगों पर बोझ बढ़ा दिया है। 

भारत में मई 2026 में क्या हुआ? 
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत में मई में 4 संशोधनों में पेट्रोल ₹7.8 और डीजल ₹8.7 प्रति लीटर तक बढ़ा है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है। 

इंटरनेशनल क्रूड का हाल 
जंग के दौरान ब्रेंट क्रूड ₹126 प्रति बैरल तक गया था। शांति वार्ता शुरू होने पर ये ₹72 के नीचे आया, और अब ₹76.01 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। क्रूड की अस्थिरता का सीधा असर भारत-पाकिस्तान समेत पूरे क्षेत्र में फ्यूल रेट पर पड़ रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें