आर्थिक तंगी और पैसों की किल्लत इंसान को मानसिक रूप से तोड़ देती है। व्यापार में घाटा, नौकरी में रुकावट, फंसा हुआ पैसा या सिर पर चढ़ता कर्ज—ऐसी समस्याएं अक्सर बनी रहती हैं। सावन का पवित्र महीना जल्द शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के शुक्रवार को किए गए कुछ खास और सरल उपाय आपकी हर आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सावन आपको कौन से उपाय करने चाहिए।
नौकरी और करियर में तरक्की के लिए
अगर आपकी नौकरी में प्रमोशन रुका हुआ है या मनचाही सैलरी नहीं मिल रही, तो सावन के हर शुक्रवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी के कुल्हड़ में जल और पत्ते पर थोड़ी मिठाई रखें। इसके बाद वृक्ष की 3 या 9 बार परिक्रमा करें और अपनी तरक्की की प्रार्थना करें।
व्यापार में धन वृद्धि के लिए
कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो सावन के पहले शुक्रवार को अपने कार्यस्थल पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वे गुलाबी कमल पर विराजमान हों। माता को गुलाब का इत्र अर्पित करें और रोज काम शुरू करने से पहले वही इत्र खुद लगाएं। इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
फंसा हुआ पैसा वापस पाने के लिए
यदि किसी को दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल रहा है, तो सावन के शुक्रवार जरूरतमंदों को सफेद कपड़े या सफेद मिठाई का दान करें। इसके अलावा, रात के समय जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और रुके हुए धन की वापसी की प्रार्थना करें।
पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझाने के लिए
अगर आपको अपनी पैतृक संपत्ति हासिल करने में अड़चनें आ रही हैं, तो सावन के हर शुक्रवार शाम मां लक्ष्मी को ताजे गुलाब के फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। इस उपाय से संपत्ति संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं।
भारी कर्ज से मुक्ति पाने के लिए
कर्ज के बोझ से राहत पाने के लिए सावन के मंगलवार के दिन शिवलिंग पर गुड़ मिश्रित जल और लाल पुष्प चढ़ाएं। इसके साथ ही "ॐ ऋण मुक्तेश्वराय नमः शिवाय" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।