कंधे के दर्द को न करें अनदेखा वरना हो सकता हैं ये अंजाम
फाइल फोटो


फ्रोजन शोल्डर में यही कैप्सूल स्टिफ हो जाता है। यह दर्द धीरे-धीरे और अचानक शुरू होता है और फिर पूरे कंधे को जाम कर देता है, जैसे- ड्राइविंग के दौरान या कोई घरेलू काम करते-करते अचानक यह दर्द हो सकता है। कंधे में दर्द और अकड़न होने लगती है। मरीज का हाथ पूरा ऊपर की ओर नहीं उठता। मेडिकल भाषा में इस दर्द को एडहेसिव कैप्सूलाइटिस कहा जाता है। 

फ्रीज पीरियड

इसमें कंधा फ्रीज या जाम होने लगता है। तेज दर्द होता है जो अकसर रात में बढ़ जाता है। कंधे को घुमाना और मूव करना मुश्किल होने लगता है।

फ्रोजन पीरियड

इस पीरियड में कंधे की स्टिफनेस बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे इसकी एक्टिविटीज कम हो जाती हैं। दर्द बहुत होता है लेकिन असहनीय नहीं होता है।

जांच और इलाज

लक्षणों और शारीरिक जांच के जरिए इसकी पहचान करते हैं। सबसे पहले डॉक्टर कंधे और बांह के कुछ खास हिस्सों पर दबाव देकर दर्द की इंटेंसिटी देखते हैं। इसके अलावा एक्सर-रे या एमआरआई जांच कराने की सलाह भी दी जाती है।

सावधानियां

  1. दर्द को नजरअंदाज न करें। यह लगातार हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
  2. दर्द ज्यादा हो तो हाथों को सिर के बराबर ऊंचाई पर रखकर सोएं।
  3. बांहों के नीचे एक-दो कुशंस रखकर सोने से आराम आता है।
  4. छह महीने के बाद शोल्डर फ्रोजन पीरियड में जाता है, तब फिजियोथेरेपी कराई जानी चाहिए। 10 प्रतिशत मामलों में मरीज की हालत गंभीर हो सकती है, जिसका असर उसकी दिनचर्या और काम पर पड़ने लगता है।
  5. कई बार फ्रोजन शोल्डर और दूसरे दर्द के लक्षण समान दिखते हैं इसलिए एक्सपर्ट जांच जरूरी है, जिससे सही कारण पता चल सके।

फ्रोजन शोल्डर के लिए एक्ससाइजेस

पेंडुलर एक्सरसाइज

जिसमें मरीज टेबल का सहारा लेकर आगे की ओर झुक जाता है, अपने कंधे को घड़ी के पेंडुलम की तरह दाएं-बाएं, आगे-पीछे घुमाता है।

वॉल लेडर एक्सरसाइज

  • इसमें मरीज दीवार पर कुछ प्वाइंट्स बनाकर उसके सामने खड़ा होकर उन प्वाइंट्स पर अपनी फिंगर को रखता है और उसी के सहारे आगे-पीछे जाता है।
  • तौलिए को पीछे लेते हुए उसे ऊपर नीचे करना।
  • घर पर किसी दीवार पर कील गाड़कर भी यह सकते हैं। इसके लिए कुर्सी पर बैठ जाएं और दोनों धागों के दोनों छोर को पकड़कर ऊपर-नीचे करें।
  • बिस्तर पर सीधे लेटकर एक ही घड़ी द्वारा हाथों को दाएं-बाएं करें।
  • बिस्तर पर लेटकर हाथों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं और फिर धीरे से नीचे की ओर लाएं।
  • इस तरह के सभी एक्सरसाइज मरीज घर में कर सकते हैं, जिससे कंधे आसानी से खुल जाएंगे।  

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें