नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया है। टर्मिनल-1 को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों में कई लोग घायल हुए हैं और एयरपोर्ट की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं और इमरजेंसी लागू कर दी गई।
कुवैत की पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल एविएशन (PACA) के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने बताया कि हमले के बाद इमरजेंसी प्लान सक्रिय कर दिया गया है। यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं। एयर ट्रैफिक पूरी तरह निलंबित है और कई फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे "ईरान की आपराधिक आक्रामकता" बताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई है। तकनीकी और सुरक्षा एजेंसियां नुकसान का आकलन कर रही हैं।
इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र में ईरान के कई मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम कर दिए। कुवैत में अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर भेजे गए ड्रोन को भी हवा में ही मार गिराया गया। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने ईरान के क़ेश्म द्वीप पर "आत्मरक्षा" में हमला किया।
अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि बहरीन में US नेवी के फिफ्थ फ्लीट हेडक्वार्टर और एक एयरबेस को निशाना बनाया गया है। CENTCOM ने कहा कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं।
ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर मिसाइल-ड्रोन हमला, टर्मिनल-1 तबाह, सभी उड़ानें रद्द, US ने किया पलटवार
टैग:#KuwaitAirportAttack, #IranMissileStrike, #Terminal1, #KuwaitEmergency, #WestAsiaTension, #USCENTCOM, #DroneAttack, #QeshmIsland, #FifthFleet, #FlightCancelled, #IranAggression
ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर हमला




