पक्षी से टकराने के बाद इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में 175 यात्री थे सवार
विमान को सुरक्षित रूप से जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पटना पर उतारा गया.


पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 5009 को बर्ड हिट के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. विमान में 175 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया. फिलहाल विमान को ठीक करने का प्रयास जारी है. बताया जा रहा है कि पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, और विमान को सुरक्षित रूप से जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पटना पर उतारा गया.

जानकारी के अनुसार फ्लाइट के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, इंजीनियर्स विमान की मरम्मत और नुकसान का आकलन कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 5009 की बुधवार को बर्ड हिट की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

उड़ान भरते ही बर्ड हिट का शिकार हुआ विमान
पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट ने सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, विमान लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक पक्षी से टकरा गया. इस टक्कर से विमान के तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रक (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. सुबह 10:00 बजे विमान को सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया.

विमान को नुकसान, मरम्मत जारी
पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि बर्ड हिट की वजह से विमान को नुकसान पहुंचा है. तकनीकी विशेषज्ञ विमान की मरम्मत में जुटे हैं, और जांच चल रही है. इंडिगो ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह घटना हाल के महीनों में बिहार में बर्ड हिट की दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले 2 जून 2025 को पटना से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट को गिद्ध से टकराने के कारण रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

पक्षी से टकराने के बाद इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में 175 यात्री थे सवार

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू..

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित ताज होटल में एक पिता ने वैवाहिक विवाद और शक के ......