एजेंट्स अपनी जगह न छोड़ें', जन-मुझकर चुनाव आयोग कर रहा धीमी गिनती, ममता बनर्जी का बड़ा बयानटैग:#MamataBanerjee, #WestBengal, #TMC, #BJP, #WestBengalAssemblyElections, #ElectionCommission, #ममताबनर्जी, #पश्चिमबंगाल, #TMC, #बीजेपी, #पश्चिमबंगालविधानसभाचुनाव, #चुनावआयोगTMC सुप्रीमो ममता बनर्जीनई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान जारी कर सनसनी फैला दी है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (EC) पर जान-बूझकर गिनती धीमी करने और बीजेपी के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है.ममता बनर्जी ने अपने काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे जगह छोड़कर न जाएं. उन्होंने कहा कि जमीनी जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ 13% वोटों की गिनती हुई है. चुनाव आयोग जानबूझकर धीमी गति से गिनती कर रहा है. यह भी आरोप लगाया है कि कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है. 'सतर्क रहें और निगरानी रखें'वहीं, मतगणना शुरू होने से पहले रात में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है.हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आ-जा रही हैं. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं, जिस तरह मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो उन्हें घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और CCTV फुटेज की मांग करें. यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है.''(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
पेट्रोल डालकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की आत्मदाह की कोशिश, काफिला रोके जाने पर हुआ बवाल..बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर मजदूरों के धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर ......
शुभेंदु अधिकारी ने दूसरी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 3000 रुपये, फ्री बस राइड, 7वां वेतन आयोग दी मंजूरी ..उन्होंने बताया कि सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही महिलाओं के ......
केरल में वीडी सतीशन ने ली नए मुख्यमंत्री पद की शपथ...मंच पर राहुल-खरगे और प्रियंका गांधी रहे मौजूद ..केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री ......