इंडिगो फ्लाइट यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगी अचानक आग, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर
इमरजेंसी निकासी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.


चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई. इंडिगो की हैदराबाद से आई फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट 6E-108 लैंडिंग के बाद रनवे पर खड़ी थी, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इमरजेंसी निकासी (इवैक्यूएशन) शुरू कर दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल तक पहुंचाया गया.

घटना के दौरान विमान के केबिन में धुआं भर गया था, जिससे यात्रियों को घबराहट होने लगी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रनवे पर उतरते दिखाई दिए. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और विमान की दोबारा उड़ान से पहले पूरी जांच की जाएगी.

इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के 2026 के नए नियमों के अनुसार, फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने की अनुमति केवल कैरी-ऑन सामान में ही होती है. यात्रियों को फ्लाइट में फोन और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग करने की अनुमति नहीं है.

DGCA के नियमों में यह भी कहा गया है कि पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरी जैसी चीजो को फ्लाइट में ऊपर बने कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि ऐसी जगहों पर आग लगने पर उसे पहचानना और बुझाना ज्यादा मुश्किल होता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

इंडिगो फ्लाइट यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगी अचानक आग, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर

पेट्रोल डालकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की आत्मदाह की कोशिश, काफिला रोके जाने पर हुआ बवाल..

बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर मजदूरों के धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर ......

इंडिगो फ्लाइट यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगी अचानक आग, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर

केरल में वीडी सतीशन ने ली नए मुख्यमंत्री पद की शपथ...मंच पर राहुल-खरगे और प्रियंका गांधी रहे मौजूद ..

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री ......