फोन से बुलाते थे ग्राहक, किराए के घर में चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने  3 महिलाएं समेत 4 को किया गिरफ्तार
File Photo


बेंगलुरु : सेंट्रल क्राइम ब्रांच की महिला सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। आरोपी शहर के टी. दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापाल्या इलाकों में किराए के मकानों से वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर CCB ने अलग-अलग तारीखों पर इन ठिकानों पर छापे मारे। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 3 पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया। इनमें से 2 महिलाएं दूसरे राज्यों की हैं जिन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था।

फोन पर संपर्क, किराए के घर में धंधा
पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ज्यादा पैसे के लालच में फोन पर ग्राहकों से संपर्क करते थे। ग्राहकों को किराए के मकानों में बुलाकर वहीं वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। 

आरोपियों के खिलाफ बागलागुंटे, पुत्तेनहल्ली और चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

फोन से बुलाते थे ग्राहक, किराए के घर में चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने  3 महिलाएं समेत 4 को किया गिरफ्तार

कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, 'अभिषेक या मुझे चुनो', आधी रात फोन कर केस से हटाया, डस्टबिन जैसा ट्रीट किया..

कल्याण बनर्जी ने अपनी नाराज़गी का निशाना सीधे अभिषेक बनर्जी को बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक ......

फोन से बुलाते थे ग्राहक, किराए के घर में चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने  3 महिलाएं समेत 4 को किया गिरफ्तार

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी सांसदों की सूची में सयानी घोष का नाम, लोकसभा स्पीकर को भेजे पत्र पर किए हस्ताक्षर..

सयानी घोष बंगाल की चर्चित अभिनेत्री, गायिका और TMC सांसद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गाना ......