दिल्ली होटल अग्निकांड में 6 विदेशी नागरिकों की मौत, मरीजों की देखभाल करने आये थे, अवैध बेसमेंट बना कालटैग:#DelhiFire, #MalviyaNagar, #FlourishStay, #ForeignersDead, #IllegalBasement, #HotelFire, #NoFireNOC, #LovkeshBajaj, #Caregivers, #PMMODI, #FireSafetyViolationआग को बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी नई दिल्ली: मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के 6 विदेशी नागरिक शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के केयरगिवर बनकर आए थे, लेकिन खुद मौत के मुंह में समा गए। 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया।सुबह 8:50 बजे होटल के बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे रेस्टोरेंट में आग लगी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग और पास के 'मिकासा इन होटल' तक फैल गई। जान बचाने के लिए कई लोग खिड़कियों के शीशे तोड़कर नीचे कूदे। स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर उनकी मदद की। एक व्यक्ति का पैर टूट गया।बड़े खुलासे:अवैध रेस्टोरेंट: बेसमेंट में चल रहा रेस्टोरेंट पूरी तरह अवैध था। मालिक लवकेश बजाज उर्फ टिंकू के पास लाइसेंस नहीं था।नियमों की धज्जियां: 'फ्लरिश स्टे' को B&B योजना के तहत सिर्फ 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन 25 कमरे चल रहे थे। बेसमेंट में भी 4 कमरे बनाए गए थे।फायर NOC नहीं: होटल के पास वैध फायर एनओसी नहीं थी। इमारत में सिर्फ एक एंट्री-एग्जिट था। खिड़कियां न के बराबर थीं। बेसमेंट शटर से बंद था जिसे काटकर 6 लोगों को निकाला गया।मालिक के 3 होटल: लवकेश बजाज के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे', 'फ्लरिश इन' और 'लेमन ग्रीन' नाम से 3 होटल हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 'फ्लरिश इन' में भी बेसमेंट में कमरे मिले।चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि आग बेसमेंट से शुरू होकर ऊपर फैली। 17 फायर टेंडर लगाए गए। हादसे के वक्त 40 से ज्यादा मेहमान सो रहे थे।चश्मदीद तौसीफ ने बताया कि ज्यादातर मेहमान विदेशी थे। उन्होंने कई शव बाहर निकाले। तौसीफ का आरोप है कि इलाके में ज्यादातर होटल बिना फायर सेफ्टी के चल रहे हैं।PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया। CM रेखा गुप्ता ने भी दुख जताया।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, 'अभिषेक या मुझे चुनो', आधी रात फोन कर केस से हटाया, डस्टबिन जैसा ट्रीट किया..कल्याण बनर्जी ने अपनी नाराज़गी का निशाना सीधे अभिषेक बनर्जी को बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक ......
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी सांसदों की सूची में सयानी घोष का नाम, लोकसभा स्पीकर को भेजे पत्र पर किए हस्ताक्षर..सयानी घोष बंगाल की चर्चित अभिनेत्री, गायिका और TMC सांसद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गाना ......
TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा..इस्तीफे के तुरंत बाद सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma से मुलाकात की तस्वीरें ......