दिल्ली अग्निकांड : ICU में भर्ती बुजुर्ग पिता को देखने आए परिवार के  8 सदस्य जिंदा जले, मारे गए लोगों में पत्नी-बेटा-पोतियां शामिल
बुधवार सुबह बेसमेंट में लगी आग और सिलेंडर विस्फोट में विवेक, उनकी पत्नी तरजनी, मां और दोनों बच्चियां फंस गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।


नई दिल्ली: मालवीय नगर के हौज रानी स्थित 'फ्लरिश स्टे' होटल में लगी आग ने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार का नामो-निशान मिटा दिया। 80 साल के बीमार राधेश्याम अग्रवाल का इलाज कराने दिल्ली आए परिवार के 8 सदस्य जिंदा जल गए। सबसे दर्दनाक यह कि मैक्स अस्पताल के ICU में भर्ती राधेश्याम को अभी तक नहीं पता कि उनकी पत्नी, बेटा विवेक, बहू तरजनी और दो मासूम पोतियां जीविषा उर्फ एंजल व वार्या उर्फ पर्ल अब इस दुनिया में नहीं हैं।

राधेश्याम फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी देखभाल के लिए 48 साल का बेटा विवेक अग्रवाल पूरे परिवार के साथ होटल में रुका था। बच्चों की छुट्टियां थीं, इसलिए दोनों बेटियों को भी साथ ले आए। बुधवार सुबह बेसमेंट में लगी आग और सिलेंडर विस्फोट में विवेक, उनकी पत्नी तरजनी, मां और दोनों बच्चियां फंस गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

जख्म यहीं खत्म नहीं हुआ। तरजनी के मायके से राजस्थान से आए तीन रिश्तेदार भी राधेश्याम का हाल जानने उसी होटल में रुके थे। आग ने उन्हें भी लील लिया। इस तरह एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।

तरजनी के मामा अजय गुप्ता ने बताया कि सब राधेश्याम की सेवा के लिए दिल्ली आए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि लौटकर कोई नहीं जाएगा। विवेक के पड़ोसियों ने कहा कि वह पिता का बेहद ख्याल रखता था। सज्जन और मिलनसार विवेक की आखिरी यात्रा पिता की तीमारदारी बन गई।

मैक्स अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार सदमे में हैं। डॉक्टर बुजुर्ग राधेश्याम को यह खबर कैसे दें, समझ नहीं पा रहे। हौज रानी की आग ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में राख कर दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

दिल्ली अग्निकांड : ICU में भर्ती बुजुर्ग पिता को देखने आए परिवार के  8 सदस्य जिंदा जले, मारे गए लोगों में पत्नी-बेटा-पोतियां शामिल

कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, 'अभिषेक या मुझे चुनो', आधी रात फोन कर केस से हटाया, डस्टबिन जैसा ट्रीट किया..

कल्याण बनर्जी ने अपनी नाराज़गी का निशाना सीधे अभिषेक बनर्जी को बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक ......

दिल्ली अग्निकांड : ICU में भर्ती बुजुर्ग पिता को देखने आए परिवार के  8 सदस्य जिंदा जले, मारे गए लोगों में पत्नी-बेटा-पोतियां शामिल

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी सांसदों की सूची में सयानी घोष का नाम, लोकसभा स्पीकर को भेजे पत्र पर किए हस्ताक्षर..

सयानी घोष बंगाल की चर्चित अभिनेत्री, गायिका और TMC सांसद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गाना ......