बेंगलुरू की एनी गिरि बनीं मिस कर्नाटक 2021
मिस इंडिया सुपरमॉडल 2021 में किया है प्रतिभाग


लखनऊ।  मिस इंडिया सुपरमॉडल 2021 प्रतियोगिता में भाग लेकर बेंगलुरू की एनी गिरि ने मिस कर्नाटक 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है।  प्रतिभा और सुंदरता को निखारकर पूरी दुनिया को नए चेहरे देने का ये इवेंट तकरीबन एक महीने तक चला। इवेंट का समापन राजधानी लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में 23 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इनमे से एनी गिरि को मिस कर्नाटक 2021 का ताज पहनाया गया। 

अपने राज्य कर्नाटक के लिए मिले इस गौरव सम्मान से उत्साहित एनी ने कहा की एक उत्साहित एनी गिरि ने कहा  “मैं अपने जुनून और अनुभवों से सीखने का अनुसरण करने में हमेशा विश्वास रखती हूँ। उन्होंने कहा की भविष्य में सामने आने वाले सभी अवसरों को पहचान कर एक नयी कामयाब उड़ान भरूँगी। एनी मौजूदा समय में  रेवा यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से परफॉर्मिंग आर्ट्स (थिएटर) की छात्रा हैं। इस इवेंट के जज पैनल में देश की मशहूर शख्सियतें रणविजय सिंहा, करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी और शरद चौधरी शामिल थे।


अधिक इवेंट/मॉडल की खबरें

 पावेल गुलाटी ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत एक्शन-थ्रिलर DEVA में शामिल हुए हैं

पावेल गुलाटी ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत एक्शन-थ्रिलर DEVA में शामिल हुए हैं..

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, प्रशंसित अभिनेता पावेल गुलाटी आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर के मुख्य कलाकारों ... ...