देसी स्टाइल में नहाते दिखे मंत्री
इन तस्वीरों में मंत्री नंदी हैंडपंप के पास बैठकर सकून से नहाते हुए नजर आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
बरेली जनपद के भरतौल गांव में श्रीमती मुन्नी देवी जी (पत्नी स्वर्गीय अमर सोनकर जी) के आवास पर रात्रि विश्राम और प्रवास के बाद हैंडपंप के पानी से स्नान कर दिन की शुरुआत हुई।#bareli pic.twitter.com/rKtpNH2jQZ
— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (@NandiGuptaBJP) April 30, 2022
फोटोज और वीडियो किया पोस्ट
मंत्री ने अपने प्राइवेट अकाउंट से कुछ फोटोज और एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने ट्विटर पर इसके बारे में बताया कि बरेली के भरतौल गांव में वे किसी के घर पर रात में आराम करने के लिए रुके थे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश अनुसार उनके शासन के बारे में जनता की राय जानने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का दौरा करना था, इसी कारण नंदी भी बरेली पहुंचे थे.
बरेली जनपद के भरतौल गांव में श्रीमती मुन्नी देवी जी (पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह जी) के आवास पर रात्रि विश्राम और प्रवास के बाद हैंडपंप के पानी से स्नान कर दिन की शुरुआत हुई।@myogiadityanath @UPGovt @BJP4UP pic.twitter.com/bMi8Gy4jCz
— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (@NandiGuptaBJP) April 30, 2022