पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर शेयर की पिक्चर पोस्ट, फैंस और दर्शकों का मिला खूब प्यार
अनुभव सिन्हा


अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म को लेकर पत्रलेखा इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शूटिंग की एक पिक्चर पोस्ट की गई है, जिसे फैंस और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हॉटस्टार की आर या पार के साथ पत्रलेखा के लिए इस वर्ष की शुरुआत धमाकेदार रही है। इसमें उनकी भूमिका को खूब सराहना मिली। जहाँ वर्ष 2022 में पत्रलेखा बेहद व्यस्त रहीं, वहीं वर्ष 2023 में भी उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म का पत्रलेखा ने  इंस्टाग्राम पर पिक्चर एक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कप्तान @anubhavsinha काम पर।" इसे देखते ही फैंस के बीच जिज्ञासा की लहर दौड़ पड़ी। और इसने उन्होंने यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे अभिनव सिन्हा के अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं?

इस बीच टीम के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि पत्रलेखा कुख्यात कंधार अपहरण पर आधारित एक प्रोजेक्ट में एक प्रतिष्ठित किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। प्रोजेक्ट का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है।

इसके अलावा पत्रलेखा राज डीके की गुलकंद टेल्स, लव रंजन की कॉमेडी ड्रामा- हीर सारा में दिखाई देंगी, जो लड़कियों की रोड ट्रिप पर आधारित है। वर्ष 2023 में पत्रलेखा के पास विभिन्न विषयों पर आधारित कई प्रोजेक्ट्स की भरमार है, ऐसे में उनके लिए यह एक व्यस्त वर्ष होने जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक मनोरंजन की खबरें

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, हमले से पहले बनाया गया नया फेसबुक अकाउंट

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, हमले से पहले बनाया गया नया फेसबुक अकाउंट..

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले दिन ही अनमोल बिश्नोई ने ... ...