टैग: #भारतीय,# जनता पार्टी, # अध्यक्ष, #जे पी नड्डा, # आगामी ,#कर्नाटक,# विधानसभा, #चुनाव ,
Karnatka Election: पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी
फाइल फोटो


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भगवंत कुभा क्रमश: चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक और सह-संयोजक होंगी।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक के अपने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को भी दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

अभियान समिति में इन नेताओं को किया गया शामिल-

बोम्मई के अलावा अभियान समिति में अनुभवी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, ए नारायणस्वामी, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कटील, पूर्व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, राज्य के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को शामिल किया गया है।

राज्य के इन मंत्रियों को भी पैनल में दी जगह-

राज्य के मंत्री आर अशोक और अश्वथनारायण श्रीरामुलु भी पैनल में हैं। पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र जो प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, वह भी इस समिति का हिस्सा हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए विजयेंद्र को पहले ही सभी मोर्चा का संयोजक बनाया जा चुका है।

बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन को भी कैंपेन कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। इस लिस्ट में एक और नाम राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का है। शोभा करंदलाजे के नेतृत्व वाले चुनाव प्रबंधन पैनल में अश्वथनारायण, सिद्धराजू और रवि कुमार जैसे राज्य के नेता होंगे, जो सभी राज्य महासचिव हैं। सूची में एक प्रमुख नाम दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्वी अनंत कुमार का है।


अधिक देश की खबरें

किसान आंदोलन  का तीसरा दिन, 138 ट्रेनें रद्द, 170 का रूट डायवर्जन, जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए हो रही मुश्किल

किसान आंदोलन का तीसरा दिन, 138 ट्रेनें रद्द, 170 का रूट डायवर्जन, जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए हो रही मुश्किल ..

हरियाणा पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर तीसरे दिन लगातार किसानों ... ...