राजस्थान : जयपुर में अचानक बेसमेंट भरा बारिश का पानी, 2 मासूम समेत चार की मौत
राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है.


जयपुर : राजस्थान के जयपुर में भारी बारिश से चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि जयपुर के सीकर रोड नंबर 17 पर बेसमेंट में करीब 15 फीट पानी भरने से 2 मासूम सहित चार लोगों के डूबने से मौत हो गई है. हादसे की सूचना पर मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है.


गौरतलब है कि राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. राजधानी जयपुर में तो बारिश नहीं आसमान से आफत बरस रही है. जयपुर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण सड़कें धंस गई हैं, अस्पतालों में पानी भर गया है.भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है.

सीकर रोड नम्बर 17 स्थित विश्वकर्मा इलाके में यह हादसा हुआ है. अशोक कुमार सैनी नाम के शख्स के घर के बेसमेंट में उनका बेटा-बेटी और रिश्तेदार की पोती व अन्य एक रिश्तेदार बेसमेंट में सो रहे थे. तभी धीरे-धीरे पानी भर गया और फिर सभी लोग उसमें डूब गए. बताया जा रहा है कि बेसमेंट करीब 15 फीट गहरा था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

 हाईजैक का झूठा सिग्नल या तकनीकी चूक? फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में खौफनाक लैंडिंग की पूरी कहानी!

हाईजैक का झूठा सिग्नल या तकनीकी चूक? फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में खौफनाक लैंडिंग की पूरी कहानी!..

आसमान में उड़ रहे इस विमान से गलती से हाईजैक (अपहरण) का एक ऐसा इमरजेंसी सिग्नल प्रसारित ... ...

पवार परिवार में फिर सियासी भूचाल: सुनेत्रा पवार ने पुणे चीनी मिल चुनाव में ससुर शरद पवार को दी करारी मात!

पवार परिवार में फिर सियासी भूचाल: सुनेत्रा पवार ने पुणे चीनी मिल चुनाव में ससुर शरद पवार को दी करारी मात!..

पुणे जिले की बहुचर्चित सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के चुनाव में डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के नेतृत्व ... ...