टीम इंडिया को एक और झटका, पहले बुमराह और अब यह गेंदबाज चोट के चलते हुए बाहर
जसप्रीत बुमराह


नई दिल्ली : भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के बाद एक और पेसर के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले आकाशदीप को एक महीने मैदान से दूर रहना होगा. आकाश दीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में पीठ दर्द की वजह से नहीं खेल पाए थे. आकाश दीप की चोट बंगाल के लिए भी झटका है, जिसे गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है.


मीडियम पेसर आकाशदीप की चोट के बारे में अब नई रिपोर्ट आई हैं. क्रिकबज के मुताबिक पीठ दर्द के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर रहने वाले आकाशदीप तकरीबन एक महीने तक कोई मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) जाना होगा. एनसीए में बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर करीब से नजर रखेगी और जरूरी इलाज देगी.

28 साल के आकाशदीप को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैच में मौका मिला था. उन्होंने इन मैचों में 5 विकेट लिए थे. ओवरऑल 7 टेस्ट खेल चुके आकाशदीप ने अभी भारत के लिए वनडे या टी20 मैच नहीं खेले हैं. लेकिन टेस्ट मैच की लय देखने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी आजमाया जा सकता है. अब लगता है कि ऐसी उम्मीदें खत्म हो गई हैं.

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 12 जनवरी को अपनी टीम घोषित करनी है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड से वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. भारत के जसप्रीत बुमराह इस समय चोटिल चल रहे हैं. मोहम्मद शमी की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है. ऐसे में चयनकर्ता नए चेहरों को आजमा सकते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ... ...

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ... ...

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ... ...