ल‍िवर और क‍िडनी की सफाई करते हैं ये फल
फाइल फोटो


सबसे ज्‍यादा असर तो हमारे लि‍वर और क‍िडनी पर पड़ रहा है। जब हम ये लाइफस्‍टाइल अपनाते हैं तो हमारे शरीर में टॉक्‍स‍िन्‍स जमा होने लगते हैं। शरीर की गंदगी को साफ करने का काम लिवर और किडनी का होता है। ऐसे में अगर ल‍िवर और क‍िडनी में गंदगी जमा हो जाए तो ये सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको थकान, डाइजेशन से जुड़ी द‍िक्‍कतें समेत कई परेशान‍ियां हो सकती हैं। इन्‍हें ड‍िटॉक्‍स करना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। इसके ल‍िए आप कुछ फलों को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। 

जामुन

जामुन में एंटीआक्‍सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका गूदा और बीज दोनों ही क‍िडनी पर होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। जामुन का अर्क हाई ब्लड शुगर और सूजन के कारण क‍िडनी के टिश्यूज को होने वाले नुकसान से बचा सकता है। ऐसे में आपको रोजाना एक मुट्ठी जामुन खाना चाह‍िए। इसकी एक खास‍ियत ये भी है क‍ि ये मेटाबॉल‍िज्‍म काे बेहतर बनाता है। इस कारण ल‍िवर पर बोझ भी कम होता है।

अनार

अनार एक ऐसा फल है जो चुपचाप हमारे क‍िडनी की सेहत का ख्‍याल रखता है। अगर रोजाना एक अनार खा ल‍िया जाए तो क‍िडनी को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। डायलिसिस करवा रहे मरीजों को तो जरूर अनार का सेवन करना चाह‍िए। इसके अलावा ये हमारे ल‍िवर की भी सफाई करता है।

पपीता

पपीता हमारे लि‍वर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीते में 'पपेन' नाम का एक खास एंजाइम होता है जो खाने में मौजूद प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इससे लि‍वर पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाता है।

क्रैनबेरी

क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) को रोकने में मदद करता है। ये क‍िडनी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में क्रैनबेरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स किडनी को इंफेक्शन से बचाते हैं और किडनी की सफाई में मददगार होते हैं।

संतरा

संतरे में विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये किडनी को सही तरीके से काम करने में मदद करती है। इसे खाने से क‍िडनी में जमा टॉक्सिन्‍स भी बाहर न‍िकल जाता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें