स्कारलेट जोहानसन दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली एक्ट्रेस, आज तक नहीं दी 1 भी सोलो हिट
स्कारलेट जोहानसन


नई दिल्ली : अगर आप सोच रहे हैं कि ये सलमान, शाहरुख या अमिताभ बच्चन, प्रभास हैं.. तो यहीं रुक जाइए. क्योंकि दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर या एक्ट्रेस कोई और है. वो हैं 40 साल की स्कारलेट जोहानसन जिन्होंने अपने करियर में 52 फिल्मों में काम किया.

कौन है सबसे तगड़ी फिल्में देने वाली
रिपोर्ट के मुताबिक, स्कारलेट जोहानसन ने इन 52 फिल्मों में को-लीड की भूमिका निभाई. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 15 बिलियन डॉलर की कमाई की. इसी के साथ स्कारलेट जोहानसन ने अपने MCU के को-स्टार सैमुअल एनल जैक्सन को भी पीछे छोड़ दिया है.

स्कारलेट जोहानसन के बाद कौन
सैमुअल जैक्सन की लीड रोल वाली 66 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 14.8 बिलियन डॉलर की कमाई की है. टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार्स की बात करें तो तीसरे नंबर पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं जिनकी 65 फिल्मों ने 14.3 बिलियन डॉलर की कमाई की है.

कैसे हुई स्कारलेट जोहानसन की चांदी
स्कारलेट जोहानसन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 7 फिल्में हैं जिसमें से चार तो एवेंजर्स हैं. सिर्फ इन्हीं फिल्मों ने 7 बिलियन डॉलर की कमाई की है. जो फिल्म उन्हें शीर्ष पर पहुंचाती है वो है जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ.

एक भी सोलो हिट नहीं करियर में
स्कारलेट जोहानसन को लेकर सबसे रोचक बात ये है कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक भी सोलो हिट वाली फिल्म नहीं की हैं. ज्यादातर फिल्में MCU की हैं तो इसमें मल्टीस्टार ही देखने को मिलते हैं.

भारत में कौन
वहीं भारतीय परिदृश्य में देखें तो प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान दो ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में काम किया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें