Petrol-Diesel Price Today : बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव, देखें आज का ताजा भाव
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली :  सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए हैं. आज कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर के पार जाने की वजह से कंपनियों को आज खुदरा रेट में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी है. यूपी से लेकर बिहार तक आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 19 पैसे चढ़ा और 87.76 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरकर 94.46 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 32 पैसे नीचे आकर 87.65 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 26 पैसे गिरावट के साथ 105.55 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 28 पैसे गिरकर 91.23 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 70.02 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 68.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.46 रुपये और डीजल 87.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.67 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.55 रुपये और डीजल 91.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

अमेरिका खुद कर रहा करोड़ो का कारोबार लेकिन दूसरे देशों को ईरान से कारोबार करने पर दे रहा 25 फीसदी टैरिफ की धमकी

अमेरिका खुद कर रहा करोड़ो का कारोबार लेकिन दूसरे देशों को ईरान से कारोबार करने पर दे रहा 25 फीसदी टैरिफ की धमकी..

अमेरिका का मकसद ईरान के बड़े व्‍यापारिक साझेदारों जैसे चीन और तुर्की पर दबाव बनाना है, लेकिन ... ...