लखनऊ : घोड़े से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर की मौत , बेटा घायल
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ : लखनऊ में बाइक सवार डॉक्टर की घोड़े से टक्कर हो गई. जिससे घोड़े के साथ-साथ डॉक्टर की भी मौत हो गई. वहीं, बाइक पर बैठा बेटा घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. ये हादसा हरदोई रोड पर रहीमाबाद के जिन्दौर इलाके में सोमवार देर रात को हुआ.

हादसे के समय डॉक्टर ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी जान चली गई.  जानकारी के अनुसार रहीमाबाद के तेरवा निवासी 52 वर्षीय डॉ. नवल किशोर लोधई इलाके में अपना क्लीनिक चलाते थे. सोमवार की रात वो अपने बेटे करण के साथ गढ़ी जिन्दौर के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे. लौटते वक्त उनकी बाइक सड़क पर अचानक आए घोड़े से टकरा गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. नवल किशोर और उनका बेटा करण उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मलिहाबाद भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने डॉ. नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया.

करण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. नवल किशोर के परिवार की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई थीं. पहली पत्नी नंदनी गौतम से उनके चार बेटियां और एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी ममता से उनका बेटा करण है

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों का कहना है कि हरदोई रोड पर आवारा जानवरों की वजह से ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ... ...

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ... ...