लखनऊ में पति ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, पत्नी, साली और 5 वर्षीय बेटी को भगा ले गया मुस्लिम युवक
टोपी पहने पीड़ित युवक और सफ़ेद शर्ट में मुस्लिम युवक


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है. अनिल कश्यप ने आरोप लगाया कि सीतापुर निवासी मुस्लिम युवक सलमान शेख ने उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और पांच साल की बेटी कनिका को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए भगाकर ले गया.


अनिल ने बताया कि सरोज नामक एक महिला उनकी पत्नी और बेटी की देखभाल के लिए घर आई थी. ऐसे में सरोज का बॉयफ्रेंड सलमान शेख अक्सर उससे मिलने आता था. इसी दौरान सलमान ने पत्नी और साली का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया और कई तरह के लालच दिए.

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच
सलमान के झांसे में आकर पत्नी 16.5 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने लेकर घर से चली गई. अनिल ने पत्नी, साली और बेटी के साथ किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है. फिलहाल अनिल की शिकायत पर मड़ियांव थाने में सलमान शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस ने बताया कि अनिल कश्यप नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि सलमान शेख ने उनकी पत्नी प्रीति कश्यप, साली सरोज और पांच साल की बेटी कनिका को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए भगाकर ले गया. मामले में जांच की जा रही है. अनिल कश्यप की पत्नी, साली और पांच साल की बेटी के अलावा आरोपी की भी तलाश की जा रही है.  


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ... ...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ... ...