लखनऊ में लगेगा बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा, 2 से 4 दिसंबर तक लगेगा फिल्म फेस्टिवल, फिल्म शुभ संगम का ऐलान
फिल्म शुभ संगम को लेकर डायरेक्टर अयूब खान, अभिनेता राकेश बेदी, सोहम पी. शाह और फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने सहारागंज के पीवीआर में आयेाजित कार्यक्रम में फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है.


लखनऊ : प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आयूब खान ने लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिसंबर के बीच सहारागंज माल में लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. इस मौके खास मौके पर अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार फिल्मों को जिस तरह से प्रोत्साहित कर रही है और सब्सिडी दे रही उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. 

मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश बेदी ने लखनऊ की हरियाली, खानपान और तहजीब की तारीफ की. फेस्टिवल के फाउंडर  अयूब खान ने कहा कि लखनऊ एक शानदार शहर है और यहां सिनेमा को बेहद प्यार मिलता हैदिसम्बर शुरुआती हफ्ते में हम तीन दिन का यह फिल्म महोत्सव आयोजित कर रहे हैं. 

इस अवसर पर डायरेक्टर अयूब खान ने  काशी-प्रयाग व लखनऊ को लेकर फिल्म शुभ संगम का ऐलान किया  किया है. फिल्म की शूटिंग भी इन्ही तीनों शहरों में होगी. इससे स्थानीय कलाकारों में फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा.

फिल्म शुभ संगम को लेकर डायरेक्टर अयूब खान, अभिनेता राकेश बेदी, सोहम पी. शाह और फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने सहारागंज के पीवीआर में आयेाजित कार्यक्रम में फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है. फिल्म की शूटिंग नवम्बर महीने से शुरू होगी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक इवेंट/मॉडल की खबरें

Miss Universe 2025 : ट्रांसपेरेंट गाउन में भारतीय सुंदरी महसूस किया असहज, ऐन मौके पर बदली ड्रेस

Miss Universe 2025 : ट्रांसपेरेंट गाउन में भारतीय सुंदरी महसूस किया असहज, ऐन मौके पर बदली ड्रेस..

थाईलैंड में जारी 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही ... ...