यह लापरवाही नहीं तो और क्या ? महीनों पहले दी थी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने सॉफ्टवेयर ग्लिच पर चेतावनी
File Photo


नई दिल्ली : देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर गुरुवार शाम और शुक्रवार को ऑटोमेशन सिस्टम के क्रैश होने से हवाई संचालन घंटों तक बाधित रहा. इस गड़बड़ी के कारण 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं और करीब 100 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

यह तकनीकी संकट भारत की पुरानी एयर नेविगेशन प्रणाली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रहा है. कारण, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड (ATC Guild) का दावा है कि उसने कई महीने पहले ही ऑटोमेशन में खामियों को लेकर चेतावनी दी थी.

क्या हुआ था दिल्ली एयरपोर्ट पर?
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, खराबी Automation and Message Switching System (AMSS) में आई थी. यह सिस्टम उड़ान डेटा को प्रोसेस करता है, रडार फीड्स को जोड़ता है और विभिन्न एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स के बीच समन्वय सुनिश्चित करता है.

AMSS के फेल होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को मैनुअल कोऑर्डिनेशन मोड पर काम करना पड़ा, जिससे पूरे ऑपरेशन में देरी और अव्यवस्था फैल गई.

जांच और प्रारंभिक रिपोर्ट
डीजीसीए (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने एएआई और एयर नेविगेशन सर्विसेज से इस खराबी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. प्रारंभिक जांच में सॉफ्टवेयर और पावर सप्लाई से जुड़ी समस्या की संभावना जताई जा रही है.

यह घटना सिस्टम की “resilience” (लचीलापन) और “redundancy” (बैकअप व्यवस्था) में गंभीर कमी को उजागर करती है.

जुलाई 2025 में दी गई थी चेतावनी
जुलाई 2025 में एटीसी गिल्ड ने एक आधिकारिक पत्र में कहा था कि भारत की ऑटोमेशन प्रणाली में परफॉर्मेंस डिग्रेडेशन यानी प्रदर्शन में गिरावट देखी जा रही है. विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर. गिल्ड ने चेतावनी दी थी कि सिस्टम में धीमापन, लैग और डेटा देरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा और दक्षता दोनों प्रभावित हो सकती हैं.

गिल्ड ने सरकार से आग्रह किया था कि ऑटोमेशन सिस्टम को वैश्विक मानकों जैसे Eurocontrol और FAA (अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) के अनुरूप अपग्रेड किया जाए, जिसमें AI आधारित संघर्ष पहचान (AI-enabled conflict detection) और रीयल-टाइम डेटा शेयरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.



अधिक बिज़नेस की खबरें

IndiGo 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल होने पर मांगी माफी, हजारों यात्री परेशान, जानें क्या है पूरा मामला

IndiGo 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल होने पर मांगी माफी, हजारों यात्री परेशान, जानें क्या है पूरा मामला ..

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) पर गुरुवार को अफरा-तफरी मची रही, क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस ने ... ...