नई दिल्ली : क्या एक शहर इतना अमीर हो सकता है कि उसकी GDP कई छोटे देशों को पीछे छोड़ दे? यह मजाक नहीं, दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर शहरों की नई लिस्ट देखकर यही पहला रिएक्शन आता है. खास बात ये है कि इस लिस्ट पर अमेरिका का ऐसा दबदबा है कि टॉप-20 में उसके अकेले 11 शहर शामिल हैं. न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे मेगा-सिटी तो अरबों-खरबों डॉलर की अर्थव्यवस्था अपने दम पर चला रहे हैं.
हाल ही में FRED इकोनॉमिक डेटा के हवाले से वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुनिया के उन टॉप-20 शहरों की लिस्ट जारी की है जिनकी जीडीपी सबसे ज्यादा हैं. इस लिस्ट में अमेरिका का दबदबा साफ दिखता है. टॉप-20 रिचेस्ट सिटीज में से 11 शहर अकेले अमेरिका के हैं. वहीं जापान का टोक्यो, फ्रांस का पेरिस और ब्रिटेन का लंदन भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं.
न्यूयॉर्क की GDP सबसे ज्यादा
लिस्ट में न्यूयॉर्क शहर सबसे ऊपर है, जिसकी जीडीपी 2.3 ट्रिलियन डॉलर है. ये इतनी बड़ी रकम है कि कई छोटे देशों की कुल अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा है. दूसरे नंबर पर जापान का टोक्यो है, जिसकी जीडीपी 2.1 ट्रिलियन डॉलर है. टॉप-20 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में भारत के किसी भी शहर को जगह नहीं मिली है.
जीडीपी के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे अमीर देश
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – 2.3 ट्रिलियन डॉलर
टोक्यो (जापान) – 2.1 ट्रिलियन डॉलर
लॉस एंजेलिस (अमेरिका) – 1.29 ट्रिलियन डॉलर
पेरिस (फ्रांस) – 1.27 ट्रिलियन डॉलर
लंदन (यूके) – 1.17 ट्रिलियन डॉलर
शिकागो (अमेरिका) – 894.9 अरब डॉलर
सियोल (दक्षिण कोरिया) – 878.5 अरब डॉलर
साओ पाउलो (ब्राजील) – 780.0 अरब डॉलर
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) – 778.9 अरब डॉलर
डलास (अमेरिका) – 744.7 अरब डॉलर
वॉशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) – 714.7 अरब डॉलर
ओसाका–क्योटो–कोबे (जापान) – 699.5 अरब डॉलर
ह्यूस्टन (अमेरिका) – 697.0 अरब डॉलर
शंघाई (चीन) – 663.9 अरब डॉलर
राइन-रुहर (जर्मनी) – 634.4 अरब डॉलर
बीजिंग (चीन) – 618.6 अरब डॉलर
बोस्टन (अमेरिका) – 610.5 अरब डॉलर
अटलांटा (अमेरिका) – 570.7 अरब डॉलर
सिएटल (अमेरिका) – 566.7 अरब डॉलर
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) – 557.6 अरब डॉलर




