ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 : 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले फैंस को DMRC का तोहफा, मैच के लिए बढ़ाई दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : दिल्ली में क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला) में भारत बनाम नामीबिया का रोमांचक मैच होने वाला है. इस मैच के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शक आसानी से स्टेडियम पहुंच सकें और मैच के बाद घर लौट सकें.

देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
DMRC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी दी है कि 12 फरवरी को मेट्रो ट्रेन सर्विस रात काफी देर तक चालू रहेगी. सामान्य दिनों में मेट्रो की आखिरी ट्रेनें रात 11 से 11:30 बजे के आसपास चलती हैं, लेकिन मैच के दिन मेट्रो काफी लेट नाइट तक उपलब्ध रहेंगी. इससे मैच खत्म होने के बाद (जो रात 11 बजे के बाद खत्म हो सकता है) लाखों फैंस बिना किसी परेशानी के मेट्रो से घर जा सकेंगे.


DMRC ने यह फैसला फैंस की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखकर लिया है. बता दें कि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और अगर दोनों टीमें पूरे 20-20 ओवर खेलती हैं, तो यह रात 11 बजे के बाद खत्म हो सकता है. ऐसे में देर रात मेट्रो चलना क्रिकेट फैंस के लिए बहुत मददगार साबित होगा.

स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन से हैं?

दिल्ली गेट (गेट नंबर 4 और 5)
ITO (गेट नंबर 3 और 4)

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी मैच के दिनों में स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने सलाह दी है कि दर्शक ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा आसान रहेगी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ... ...

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ... ...