Gold Silver Prices Today : सोना हुआ सस्ता, 1200 रूपये लुढ़की चांदी, फटाफट चेक करें आज के ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : सोने के भाव में कल यानी 11 फरवरी को एमसीएक्स पर तेजी देखने को मिली थी और आज 12 फरवरी को MCX पर सोने का रेट गिर गया है. सोने के रेट में आज 9 बजे MCX पर 715 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. आज सोने का भाव 158040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, यानी 0.48 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, चांदी का रेट भी लुढ़क गया है. सिल्वर का प्राइस 0.48 फीसदी यानी 1268 रुपये गिरकर 261750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 0.25 फीसदी फिसलकर 5085.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 0.14 फीसदी गिरकर 83.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.

किस वजह से फिसला आज सोने-चांदी का भाव?
12 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें हैं. अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद यह उम्मीद कम हो गई कि फेडरल रिजर्व जल्दी ब्याज दरों में कटौती करेगा, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा.

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ है. जनवरी की एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट उम्मीद से बेहतर आने के बाद डॉलर में और तेजी आई है. आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है, क्योंकि वे अन्य करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए महंगी हो जाती हैं.

जनवरी में अमेरिका में नौकरियों की संख्या उम्मीद से ज्यादा बढ़ी और बेरोजगारी दर घटकर 4.3% पर आ गई. इससे साफ संकेत मिलता है कि वहां का लेबर मार्केट मजबूत बना हुआ है. इस डेटा के बाद बाजार को लगने लगा है कि फेडरल रिजर्व जल्द ब्याज दरें कम नहीं करेगा और कुछ समय तक दरों में बदलाव नहीं कर सकता.

क्या सोने में अभी और गिरावट आएगी?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, VT मार्केट्स के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड रॉस मैक्सवेल के मुताबिक, सोने का दाम 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के लिए “संकट जैसे हालात” बनने जरूरी होंगे. उनके अनुसार, मौजूदा मजबूत तेजी के बाद यहां तक पहुंचने के लिए कीमतों में करीब 20% और उछाल चाहिए. इसके लिए डॉलर में बड़ी कमजोरी, ब्याज दरों में तेज कटौती, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, महंगाई का नया डर और कोई बड़ा जियोपॉलिटिकल या वित्तीय झटका जैसे कई कारकों का एक साथ असर जरूरी होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि डी-डॉलराइजेशन, लगातार ऊंची महंगाई और देशों द्वारा रिजर्व में विविधता लाने जैसे लंबे समय के रुझान सोने को सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन दुनिया में बड़े बदलाव के बिना निकट भविष्य में 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचना मुश्किल दिखता है.

अलग-अलग शहरों में सोने का रेट
अलग-अलग शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमत 2,89,900 रुपये दर्ज की गई है. आपको बता दें कि चांदी अपने 4.20 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई से अब तक 1.60 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. वहीं सोना भी 1.94 लाख रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 37,000 रुपये से अधिक नीचे आ गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें