नई दिल्ली : टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी ने अपने जन्मदिन से महज 6 दिन पहले आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस की मौत से पूरी तमिल टीवी इंडस्ट्री में शोक फैल गया है. सुभाषिनी ने 21 अप्रैल को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाली थी. सुभाषिनी सन टीवी के शो 'कयल' में अहम किरदार निभाती चुकी हैं.
टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह सन टीवी पर प्रसारित होने वाले 'कयल' सीरियल में अहम किरदार निभा रही थीं. उनकी मौत से हर कोई दुखी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कहा जा रहा है कि सुसाइड से पहले उनकी पति से बहस हुई थी. दोनों के बीच फैमिली को लेकर कोई विवाद हुआ था.
सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में रहती थीं. श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी पहले बेंगलुरु में अपने पति पिप्पिन के साथ रह रही थीं, लेकिन शूटिंग के कारण वह चेन्नई के पोरूर में ठहरी थीं.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुभाषिनी ने बीती रात अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी. इस बात के दौरान दोनों के बीच पारिवारिक को लेकर विवाद हुआ. इसकी वजह से कथित तौर पर एक्ट्रेस मानसिक तनाव में आईं और आत्महत्या कर ली.
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाषिनी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुभाशिनी ने अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी. उस दौरान दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ, जिससे मानसिक तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री में भी हड़कंप मच गया है. 'कयल' सीरियल काफी लोकप्रिय है. इस सीरियल का निर्देशन पी. सेल्वम ने किया है और इसमें सैत्रा रेड्डी और संजीव कार्तिक के साथ अभिनेत्री सुभाशिनी ने अहम भूमिका निभाई थी.
सुभाषिनी के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने एक्टिंग करने से पहले कई टीवी शो और इवेंट्स में एंकरिंग की थी. वह श्रीलंका पर्यटन मंत्रालय की प्रमोटर भी रही थीं. इसके अलावा उन्होंने वसंतम टीवी के लिए एंकरिंग की थी.
सुभाषिनी श्रीलंका के टीवी चैनल नेत्र टीवी में भी प्रेजेंटर का काम किया. यह श्रीलंका ब्रॉकास्टिंग कॉर्पोरेशन द्वारा चलता है. उन्होंने कोलंबो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ द विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स से पढ़ाई की. अभी बैंगलोर में रह रही थीं.




