सड़क पर नमाज नहीं होगी, प्‍यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कतई नहीं होती है. आप जा कर देख लो नहीं होती है. अरे सड़कें चलने के लिए है या कोई भी व्यक्ति आकर के चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा. क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें. 

बकौल सीएम योगी- 'उन लोगों ने मुझसे कहा साहब कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है. हमने कहा शिफ्ट में कर लो. तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो. और नहीं है सामर्थ्य क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाई जा रही है और यह चाहिए आपको कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियम और कानून को मानना शुरू करें.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज होगा. कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे. नमाज पढ़नी आवश्यक है. आप शिफ्ट में पढ़िए. हम उसको रोकेंगे नहीं. लेकिन सड़क पर नहीं. सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे. सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है.

उन्होंने कहा है कि हमने सबको कहा हमने कहा भाई नहीं चलने देंगे. अराजकता नहीं सड़कों पर फैलने देंगे. प्यार से मानेंगे ठीक बात है. नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हमारा काम है संवाद बनाना. आप संवाद से मानेंगे संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो. बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का कार्य किया. देख लिया ताकत. इसलिए सरकार उन सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ... ...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ... ...