इकलौते बेटे को वाटर पार्क ले गए मां बाप, हुआ लापता, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश
पानी में डूबने से मासूम मनीत की दर्दनाक मौत हो गई


आगरा  : उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की एक खुशियों भरी शाम कुछ ही पलों में मातम में बदल गई. परिवार अपने 8 साल के मासूम बेटे मनीत को लेकर वाटर पार्क घूमने गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर बच्चे की आखिरी यात्रा बन जाएगा. वाटर पार्क के पानी में डूबने से मासूम मनीत की दर्दनाक मौत हो गई. बेटे का शव देखते ही मां-बाप बेसुध हो गए और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है.

घटना आगरा के तेवतिया वाटर पार्क की है. खेरिया मोड़ निवासी रॉबिन अपनी पत्नी और इकलौते 8 साल के बेटे मनीत के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे थे. परिवार खुशी-खुशी वाटर पार्क में समय बिता रहा था, तभी अचानक मनीत लापता हो गया.

पहले तो परिजनों को लगा कि बच्चा आसपास खेल रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार की बेचैनी बढ़ गई. मां रोते-बिलखते हर कोने में बेटे को तलाशती रही, जबकि पिता रॉबिन वाटर पार्क के कर्मचारियों से सीसीटीवी चेक कराने की गुहार लगाते रहे.

करीब एक घंटे तक चले इस दर्दनाक इंतजार के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. मासूम मनीत का शव स्विमिंग पूल के पानी में तैरता मिला. बेटे को इस हालत में देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

जिस मां ने कुछ देर पहले बेटे का हाथ पकड़कर उसे पार्क में छोड़ा था, वही मां अब उसके निर्जीव शरीर से लिपटकर रोती रही. मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ... ...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ... ...