नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ में प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र से जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ किया गया। इस पहल का मकसद यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल और सुगम सार्वजनिक परिवहन देना है।
CM योगी ने दिखाई 45 EV बसों को हरी झंडी, बोले- 2017 के बाद वर्ल्डक्लास रोड-एयर कनेक्टिविटी
टैग:
#JewarAirport, #EVBus, #CMYogi, #Noida, #GreaterNoida, #UPSRTC, #GreenMobility, #UttarPradesh, #PMModi12Years, #AyodhyaAirport
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से वर्चुअली 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को फ्लैग ऑफ किया।
जेवर एयरपोर्ट के लिए 45 EV बसें रवाना, प्रदूषण में आएगी कमी
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से वर्चुअली 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को फ्लैग ऑफ किया। ये बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलेंगी। EV बसों के संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण घटेगा और यात्रियों को एयरपोर्ट तक हरित कनेक्टिविटी मिलेगी। नोएडा बस डिपो का भी शुभारंभ किया गया।
'2017 से पहले टूटी सड़कें, अब वर्ल्डक्लास कनेक्टिविटी': CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में टूटी सड़कें और अराजकता का माहौल था। नागरिकों के सामने पहचान का संकट था और निवेश दिवास्वप्न जैसा था। 2017 के बाद UP वर्ल्डक्लास रोड और एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। आज प्रदेश में 4 लाख किमी का रोड नेटवर्क है। ये बदलाव 9 साल में डबल इंजन सरकार ने किया।
'हजारों साल उपेक्षित रही अयोध्या, अब मिला एयरपोर्ट': सीएम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, लेकिन उसके बाद अयोध्या वासियों को कभी वायुसेवा नहीं मिली। हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित रही, आजादी के बाद भी अपमानित थी। आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट संचालित हो रहा है। लखनऊ के लोक भवन में बीजेपी सरकार के 12 साल के कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।




