हापुड़ : यूपी के हापुड़ जिले के एसएसवी इंटर कॉलेज में गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। कक्षा 12 की एक छात्रा ने अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर अशोभनीय व्यवहार, धमकी और गलत इरादे से संपर्क करने का आरोप लगाया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने POCSO एक्ट समेत BNS की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का कहना है कि 7 अन्य छात्राएं भी शिक्षक के व्यवहार से परेशान थीं।
क्या आरोप लगाए छात्रा ने? पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कई गंभीर बातें कहीं:
- अशोभनीय बातें: शिक्षक कहते थे, "मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं। आओ गले लगो, तुम्हें मेरी शक्ति मिलेगी। घर में अकेली हो तो बुलाना।"
- धमकी: विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने और शैक्षणिक भविष्य खराब करने की धमकी। शिकायत करने पर छात्रा और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
- व्हाट्सएप कॉल: सामान्य कॉल की जगह व्हाट्सएप कॉल से संपर्क करते थे ताकि कोई रिकॉर्ड न रहे। छात्रा ने कहा वह लंबे समय से परेशान थी।
- दूसरी छात्राएं: शिकायत में दावा है कि कम से कम 7 अन्य छात्राएं भी इसी व्यवहार से परेशान थीं, लेकिन बदनामी के डर से सामने नहीं आईं।
पुलिस की कार्रवाई: POCSO में केस, शिक्षक अरेस्ट
- FIR: हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 376/2026 दर्ज।
- धाराएं: भारतीय न्याय संहिता BNS धारा 75, 351(2), 352 और POCSO एक्ट की धारा 7 व 8।
- गिरफ्तारी: CO City अनीता चौहान के मुताबिक जांच के बाद नाबालिग छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में डॉ. विजय कुमार मित्तल को दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया गया।
- पुलिस का बयान: अपराध रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई की गई। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)




