राजा रघुवंशी की हत्या केस : आरोपी विशाल ने किराए पर लिया था फ्लैट, मालिक का चौंकाने वाला दावा
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है.


नई दिल्ली : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है. एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म के मालिक शिलोम जेम्स ने शुक्रवार को दावा किया कि एक आरोपी विशाल चौहान ने हत्या के एक सप्ताह बाद उससे यहां एक फ्लैट किराए पर लिया था. डीलर के मुताबिक चौहान ने 30 मई को मुझसे मुलाकात की और देवास नाका में 17000 रुपये प्रति महीने पर एक फ्लैट किराए पर लिया.


फ्लैट के सिलसिले पर उसने एक डील पर हस्ताक्षर भी किया था. जिसके बाद उसने 34 हजार रुपये भी दिया और रेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी किया. इसके बाद मैंने उसे चाबियां सौंप दीं, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि वह या उसका कोई साथी वहां आया था. फिलहाल फ्लैट बंद है और चाबियां उसके किराएदार के पास हैं.

जिस इमारत में फ्लैट है वह नई है और उसमें अभी तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं. मैंने पुलिस को चौहान द्वारा इस फ्लैट को किराए पर लेने के बारे में सूचित किया था. आपको बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय चले गए थे.

वहीं, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में राजा के लापता होने के बाद 23 मई को शुरू हुई जांच में उसकी पत्नी सोनम पर ध्यान केंद्रित किया गया. जिसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल इस वक्त सभी पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूछताछ में सोनम ने कबूल लिया है कि वह राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल थी. आपको बता दें कि पति राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी पहुंची थी और इसी फ्लैट में रुकी थी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

पेट्रोल डालकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की आत्मदाह की कोशिश, काफिला रोके जाने पर हुआ बवाल

पेट्रोल डालकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की आत्मदाह की कोशिश, काफिला रोके जाने पर हुआ बवाल..

बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर मजदूरों के धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर ... ...

केरल में वीडी सतीशन ने ली नए मुख्यमंत्री पद की शपथ...मंच पर राहुल-खरगे और प्रियंका गांधी रहे मौजूद 

केरल में वीडी सतीशन ने ली नए मुख्यमंत्री पद की शपथ...मंच पर राहुल-खरगे और प्रियंका गांधी रहे मौजूद ..

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री ... ...