एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप, बांग्लादेश समेत 14 देशों पर नई टैरिफ का ऐलान, किसी को नहीं छोड़ा
डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)


नई दिल्ली :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बांग्लादेश सहित 14 देशों पर नई टैरिफ (व्यापारिक दरों) का ऐलान कर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी. उन्होंने इसका ऐलान करते हुए इन सभी देशों को पत्र भेजे हैं, जिनके शब्द और भाषा बिल्कुल एक जैसे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार और लाओस पर सबसे अधिक 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का ऐलान किया है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाया गया है. इसमें बताया गया है कि ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे.

जापान और साउथ कोरिया को सबसे पहले मिले पत्र
जापान और दक्षिण कोरिया को 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे के बाद सबसे पहले ये पत्र प्राप्त हुए. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इन पत्रों को शेयर करते हुए दोनों देशों के आयात पर 25% टैरिफ की घोषणा की.

जापान और दक्षिण कोरिया अमेरिका के करीबी एशियाई सहयोगी हैं. ट्रंप ने उनके साथ लंबे समय से चले आ रहे व्यापार असंतुलन को 25% टैरिफ लगाने का कारण बताया. वहीं मलेशिया और कजाकिस्तान अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और औद्योगिक धातुओं का निर्यात करते हैं. उनपर भी 25% टैरिफ लगाया गया है.

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि दिन के दौरान और पत्र भेजे जाएंगे. इसके कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप ने मलेशिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, लाओस और दक्षिण अफ्रीका को भेजे गए पांच और पत्र साझा किए. इसके बाद ट्यूनीशिया को भी 25% टैरिफ वाला पत्र मिला.

किन देशों पर कितना टैरिफ?
म्यांमार और लाओस: 40%
कंबोडिया: 36%
बांग्लादेश और सर्बिया: 35%
इंडोनेशिया: 32%
बोस्निया और हर्जेगोविना, दक्षिण अफ्रीका: 30%
ट्यूनीशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान: 25%
थाईलैंड: 36%

‘जवाबी टैरिफ पर होगी सख्त कार्रवाई’
अपने सभी 14 पत्रों में ट्रंप ने जवाबी टैरिफ लगाने के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, ‘अगर आप किसी भी कारण से अपने टैरिफ बढ़ाते हैं, तो आपके की तरफ से बढ़ाया गया टैरिफ हमारे लगाए टैरिफ में जोड़ा जाएगा.’

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप विभिन्न देशों के लिए टेलर-मेड व्यापार योजनाएं बना रहे हैं, जो अमेरिकियों के हित में होंगी. लगभग 12 और देशों को पत्र मिलेंगे. ये पत्र ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए जाएंगे.’

इस बीच खबर है कि भारत को भी आज ट्रंप का टैरिफ पत्र मिल सकता है, भले ही दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने उकसाया, कहा-प्रदर्शन जारी रखो, मदद भेज रहा हूं

ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने उकसाया, कहा-प्रदर्शन जारी रखो, मदद भेज रहा हूं..

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का ... ...

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की कल अहम बैठक, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की कल अहम बैठक, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?..

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में ईरान की कार्रवाई का जवाब देने के विकल्पों पर चर्चा ... ...