43 की हुई प्रियंका चोपड़ा, पति निक-बेटी मालती की साथ का शेयर किया वीडियो, लोगों ने दी बधाइयां
प्रियंका चोपड़ा


नई दिल्ली : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं. अपने खास दिन को वह खूब एंजॉय कर रही हैं. अपने बर्थडे उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने उन पलों के संजोया है, जिसमें परिवार के साथ प्यार, हंसी के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण पल हैं. उन्होंने बर्थडे ईव की भी झलकियां भी फैंसे के साथ शेयर की है.

इस वीडियो को तो लोग पसंद कर ही रहे हैं, लेकिन इसे और भी ज्यादा खास इसका कैप्शन बना रहा है. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाई हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने कई बार जाहिर किया है कि उनके लिए परिवार सबकुछ है. एक बार फिर इस बात को उन्होंने अपने बर्थडे ईव पोस्ट से भी साबित कर दिया है.

वीडियो के साथ शेयर किया खास नोट
‘देसी गर्ल‘ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एडोरेबल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बीच पर मस्ती करती नजर आईं. प्रियंका ने वीडियो के साथ एक इमोशनल नोट लिखा, ‘जैसे ही मैं एक और साल की तरफ बढ़ रही हूं, मैं सिर्फ आभारी महसूस कर रही हूं. मुझे लगता है कि मुझ पर ब्रह्मांड की विशेष कृपा है. मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी दौलत है और दुनिया भर के मेरे प्यारे फैंस, आप सभी का शुक्रिया! तो, पूरी शुक्रगुजारी के साथ… 43वां जन्मदिन, आ गया!’

वीडियो में दिखीं प्यारी झलकियां
वीडियो में प्रियंका और निक जोनस के बीच की हंसी-खुशी, बेटी मालती को गोद में उठाए हुए उनके कोमल पल और समुद्र के किनारे परिवार के साथ बिताया गया वक्त देखने को मिला. इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया और कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. अनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ब्लेस्ड हैं और ये सब डिजर्व करती हैं. जन्मदिन मुबारक प्रियंका.’ एक अन्य ने लिखा, ‘आप जैसी कोई नहीं. हम हमेशा आपसे प्यार करते रहेंगे. #HappyBirthdayPriyankaChopra.‘

वर्क फ्रंट पर क्या है अगला प्रोजेक्ट?
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ (Heads of State) नाम की एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें इद्रिस एल्बा और जॉन सीना जैसे हॉलीवुड सितारे भी थे. अब प्रियंका की अगली फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली SSMB29 होगी, जिसमें वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. फिल्म की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जल्द ही तंजानिया में शुरू होने की उम्मीद है.


अधिक मनोरंजन की खबरें