आखिर बार-बार क्यों भारत-PAK की लड़ाई में जंग रुकवाने की बात कर रहे ट्रंप ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप


नई दिल्ली : पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव कम करने में अमेरिका अपनी अहम भूमिका बता रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ था.  ट्रंप ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए थे, लेकिन उनके दखल से टकराव टल गया.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
ट्रंप ने बयान दिया, 'हमने कई युद्ध रोके. और ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे. भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत गंभीर हो चुके थे. विमान मार गिराए जा रहे थे. मुझे लगता है कि करीब पांच लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे. ये दोनों परमाणु हथियारों से लैस देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.'

ट्रेड के जरिए विवाद सुलझाने का दावा
भारत और पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि 'हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे, और हमने इसे ट्रेड के जरिए सुलझाया. हमने कहा- अगर तुम लोग हथियारों (और शायद परमाणु हथियारों) का इस्तेमाल करते रहोगे, तो हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे.'

भारत ने गिराए पाकिस्तान के कई हाई-टेक जेट्स
10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम होने के कुछ दिन बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि भारत ने कई 'हाई-टेक' पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने संख्या स्पष्ट नहीं की थी.

वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का सिर्फ एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके उलट पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें राफेल भी शामिल हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें