राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली जमानत, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी
राहुल गांधी


नई दिल्ली :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी  मानहानि केस में बुधवार को जमानत मिल गई है. झारखंड के चाईबासा की  MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है. इससे पहले लखनऊ की एक बेंच ने राहुल गांधी को राहत दी थी.

दरअसल बीजेपी नेता प्रताप कटिहार ने 28 मार्च 2018 को कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी द्वारा अमित शाह पर की गई विवादित टिप्पणी पर चाईबासा सीजेएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. सालों से चल रहे मुकदमे का आज फैसला आ गया और कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

इस मामले में कई बार समन भेजे गए, लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए. आखिरकार, 26 जून को अदालत ने उनकी उपस्थिति को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया था. राहुल गांधी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

यह केस पहले चाईबासा सीजेएम कोर्ट से रांची एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्थानांतरित हुआ था, लेकिन बाद में जब चाईबासा में एमपी-एमएलए विशेष अदालत की स्थापना हुई, तो केस को दोबारा चाईबासा शिफ्ट कर दिया गया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें