नोएडा : नाले में मिली महिला की सिरकटी से हड़कंप, हाथ भी थे गायब
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .


नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर 108 के नाले से एक महिला का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ. इस वीभत्स वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

घटना की जानकारी बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दी, जब उन्होंने नाले में तैरता हुआ शव देखा. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए - महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं. इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है. DCP नोएडा (सेंट्रल) ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. टीम आसपास के CCTV फुटेज, लापता महिलाओं की रिपोर्ट और नाले के आसपास के इलाकों की गतिविधियों की जांच कर रही है.
 
फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और अज्ञात हत्यारों की तलाश जारी है. इस वारदात ने एक बार फिर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ... ...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ... ...