नई दिल्ली : हाल ही में खबर आई कि एक 24 साल का युवक जिम के बाद सीधे हॉट शॉवर लेने के दौरान बेहोश हो गया. यह घटना सुनकर कई लोग हैरान रह गए, क्योंकि हम अक्सर जिम के बाद तुरंत गर्म पानी से शॉवर लेना एक आम बात हैं. लेकिन इस घटना ने एक बहुत ही अहम बात की ओर ध्यान दिलाया है. एक्सरसाइज करने के फौरन बाद हॉट वॉटर शॉवर लेना कुछ लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसे लेकर अमेरिकी डॉक्टर ने लोगों को सावधान भी किया.
जिम के बाद नहाते हुए लड़का हुआ बेहोश!
एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. कुणाल सूद ने इस घटना पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात पर लोगों को सावधान करते हुए जिम के बाद गर्म पानी से नहाने से होने वाले खतरे को लेकर सावधान किया है और बताया कि ऐसा करने से बॉडी पर क्या रिएक्शन होता है.
डॉक्टर सूद के अनुसार, जब हम स्ट्रीम एक्सरसाइज करते हैं, तो हमारे शरीर के ब्लड सेल्स यानी रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं. इसका काम होता है कि शरीर की गर्मी बाहर निकले और हमारी मसल्स और अंगों को पर्याप्त खून मिल सके. इस प्रक्रिया को मेडिकल भाषा में वसोडायलेशन कहा जाता है. एक्सरसाइज खत्म होने के बाद भी यह प्रक्रिया कुछ समय तक चलती रहती है और शरीर धीरे-धीरे कूल-डाउन होता है.
अब अगर इस समय आप सीधे एक्सरसाइज के बाद हॉट शॉवर लेते हैं, तो शरीर की रक्त वाहिकाएं और अधिक फैल जाती हैं. इससे ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है और खून आपके हाथ-पैरों में जमा होने लगता है. यही कारण है कि कुछ लोगों को जिम के बाद गर्म पानी से नहाने से चक्कर, कमजोरी या अचानक बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है. इसे डॉक्टरों की भाषा में हॉट शॉवर सिनकोप्स कहा जाता है.




