IndiGo 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल होने पर मांगी माफी, हजारों यात्री परेशान, जानें क्या है पूरा मामला
File Photo


नई दिल्ली : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) पर गुरुवार को अफरा-तफरी मची रही, क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस ने दिन भर के लिए कई रद्द कर दी. लगातार तीसरे दिन एयरलाइन ने कई उड़ानें रद्द की हैं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि दिन भर में कुल 74 इंडिगो उड़ानें रद्द की गई हैं. इनमें 37 आगमन और 37 प्रस्थान शामिल हैं. देरी और रद्द की वजह से यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं. इसके चलते एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर और बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं. टर्मिनल बिल्डिंग में गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से बहस की, ऐसी खबरें भी खबरे सामने आईं. उधर, इंडिगो फ्लाइट के लगातार कैंसिल होने के मामले को सिविल एविएशन मंत्रालय ने काफी गंभीरता से लिया है. इसे लेकर मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने एक बड़ी बैठक की है. इस बैठक में कई बड़े अधिकारी शामिल थे. उन्होंने इंडिगो के मैनेजमेंट पर नाराजगी जताई और इसके समाधान को लेकर सख्त निर्देश भी दिए हैं.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने खुद इंडिगो के सीनियर मैनेजमेंट के साथ एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें सिविल एविएशन सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन, मंत्रालय के सीनियर अधिकारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद थे. 10 प्‍वाइंट्स में जानिए इंडिगो से जुड़े मामले में अभी तक क्‍या क्‍या हुआ है -:

इंडिगो ने गुरुवार को नेटवर्क में दो दिनों से जारी भारी अव्यवस्था पर ग्राहकों और उद्योग से जुड़े लोगों से दिल से माफी मांगी और कहा कि वह जल्द से जल्द सामान्य संचालन बहाल करने पर फोकस कर रही है.

पिछले दो दिनों से इंडिगो में रोज 170-200 फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं, जो सामान्य से कई गुना ज्यादा है. इससे देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी गई.

एयरलाइन ने कहा कि MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स की मदद से देरी को कम करने और संचालन पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है.

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर ही गुरुवार को इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 75 departures और 75 arrivals शामिल थे. कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित रहीं.

बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली जैसे बड़े एयरपोर्ट पर एक ही दिन में दर्जनों उड़ानें रद्द हुईं — बेंगलुरु में 73, दिल्ली में लगभग 30, हैदराबाद में 68 और मुंबई में 85 उड़ानें प्रभावित हुईं.

DGCA ने बताया कि नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के Phase-2 को लागू करने में इंडिगो की योजना में कमी के कारण ये संकट पैदा हुआ. एयरलाइन ने माना कि उसे जितने पायलटों की ज़रूरत थी, उसका गलत अनुमान लगाया गया.

नई नियमावली के तहत पायलटों के साप्ताहिक आराम में 12 घंटे बढ़ाकर 48 घंटे किया गया है, और अब वे हर हफ्ते सिर्फ दो नाइट-लैंडिंग कर सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा छह थी. इंडिगो ने इन नियमों में कुछ राहत की मांग की है.

केंद्रीय विमानन मंत्री ने इंडिगो को फटकार लगाई और कहा कि नई नियमावली लागू करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. मंत्री ने निर्देश दिया कि एयरलाइन किरायों में वृद्धि किए बिना तत्काल संचालन सामान्य करे.

अव्यवस्था के बीच कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट और विमानों में फंसे रहे. पुणे एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया कि लोग फर्श पर बैठने के लिए अखबार बिछा रहे थे… हेल्पलाइन भी काम नहीं कर रही.

इंडिगो ने कहा कि वह फ्लाइट स्टेटस लगातार अपडेट कर रही है और यात्रियों को सफर से पहले वेबसाइट पर स्थिति जांचने की सलाह दी है. साथ ही एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि वह संचालन को जल्द सामान्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


अधिक बिज़नेस की खबरें