IND vs NZ : नागपुर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस
File Photo


नागपुर : एकदिवसीय सीरीज में मिली हार को भूलकर मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करेगा। टी-20 विश्वकप से ठीक पहले खेला जा रहा यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए तैयारियों के लिहाज से काफी अहम है।

नागपुर में 14 वां टी-20 का मुकाबला
सीरीज का पहला मैच नागपुर के जामथा स्थित वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस स्टेडियम में भारत में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। भारत-न्यूजीलैंड का यह मैच यहां खेला जाने वाला 14वां मैच होगा।

सीरीज का पहला मैच नागपुर के जामथा स्थित वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस स्टेडियम में भारत में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। भारत-न्यूजीलैंड का यह मैच यहां खेला जाने वाला 14वां मैच होगा।

घरेलू मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्व कप में अब सिर्फ पांच मैच बचे हैं, ऐसे में यह सीरीज भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने का मौका देगी। सूर्या खुद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में इस सीरीज में वे रन बनाना चाहेंगे।

प्लेयिंग11 में अय्यर या किशन ?
तिलक वर्मा के पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर होने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मैनेजमेंट टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन को मौका देगा या फिर श्रेयस अय्यर की ओर रुख करेगा। (IND vs NZ T-20 Today Match Playing 11) बता दें कि, आईपीएल के बाद से कोई अय्यर ने टी20 मैच नहीं खेला है।

भारत संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, इश सोढ़ी

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें

IND vs NAM : दूसरे टी20 विश्व कप मैच से अभिषेक-ईशान बाहर, बुमराह की वापसी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव संभव 

IND vs NAM : दूसरे टी20 विश्व कप मैच से अभिषेक-ईशान बाहर, बुमराह की वापसी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव संभव ..

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर है. अभिषेक पेट ... ...