अमेरिका का होगा टिकटॉक! ट्रंप का बैन लगाने वाली डेडलाइन से 24 घंटे पहले 50% की हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी मिली 
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्‍ली : शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok का अमेरिकी संचालन अब अमेरिकी कंपनियों के नियंत्रण वाले एक ज्‍वाइंट वेंचर के हाथ आ गया है. इससे अब अमेरिका में टिकटॉप पर बैन लगने का खतरा टल गया है. इस ज्‍वाइंट वेंचर में 50% हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी ओरेकल, प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक और अमीराती समर्थित निवेश फर्म MGX के निवेशकों के एक कंसोर्टियम के पास होगी. 30% से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के कुछ मौजूदा निवेशकों से संबद्ध इकाइयों के पास और 19.9% हिस्सेदारी बाइटडांस के पास होगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टिकटॉक के अमेरिकी संचालन को चीनी कंपनी बाइटडांस के नियंत्रण से बाहर करने की 23 जनवरी 2026 की समयसीमा से ठीक एक दिन पहले ज्‍वाइंट वेंचर का ऐलान हुआ है. इस घोषणा ने न केवल अमेरिका में टिकटॉक के टिके रहने का रास्‍ता साफ हुआ है, बल्कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तकनीकी युद्ध के एक अध्‍याय का भी अंत हो गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, TikTok के लिए यह केवल एक मालिकाना हक का बदलाव नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है. अब यह ऐप पूरी तरह से एक ‘अमेरिकी कंपनी’ की तरह काम करेगा, जिसका बोर्ड और डेटा नियंत्रण स्थानीय होगा. यह उन लाखों अमेरिकी छोटे व्यवसायों और क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी जीत है जो अपनी आजीविका के लिए TikTok पर निर्भर हैं. चीन सरकार ने शुरू में अमेरिका में टिकटॉक के संचालन लिए अमेरिकी इकाई बनाने का कड़ा विरोध किया था और इसे तकनीकी चोरी करार दिया था. हालांकि, बाद में बीजिंग के रुख में नरमी आई ऐसे समाधानों का समर्थन किया जो चीनी कानूनों 

बोर्ड की निगरानी में काम करेगा ज्‍वाइंट वेंचर
ज्‍वाइंट वेंचर की निगरानी एक बोर्ड करेगा, जिसमें टिकटॉक यूएस के सीईओ शौ च्यू, ओरेकल के ऑफिस ऑफ द चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर में कार्यकारी उपाध्यक्ष केनेथ ग्लूक, निवेश फर्म सस्क्वेहाना इंटरनेशनल ग्रुप, प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक और अमीराती निवेश फर्म MGX के प्रतिनिधि शामिल होंगे. ज्‍वाइंट वेंचर का नेतृत्व सीईओ एडम प्रेसर करेंगे. प्रेसर टिकटॉक के साथ अमेरिका में यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए काम कर चुके हैं. मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Security Officer) के रूप में विल फैरेल की नियुक्ति की गई है.

किसके जिम्‍मे क्‍या काम?
ज्‍वाइंट वेंचर अमेरिकी यूजर्स के डेटा के आधार पर TikTok के एल्गोरिद्म को दोबारा प्रशिक्षित (री-ट्रेन) करेगी. ओरेकल अमेरिकियों के डेटा के भंडारण की निगरानी करेगा. यह ज्‍वाइंट वेंचर ही अमेरिकी यूजर्स के कंटेंट मॉडरेशन का काम देखेगा. टिकटॉक के अमेरिकी सीईओ शौ च्यू के एक मेमो के मुताबिक, बाइटडांस के नियंत्रण वाली वैश्विक TikTok इकाई नए अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स, विज्ञापन और मार्केटिंग का प्रबंधन करती रहेगी. इसका मतलब यह है कि अमेरिकी यूजर्स के लिए ऐप का एक्‍सपीरियंस बहुत ज्यादा बदलने वाला नहीं है. हालांकि वीडियो सुझाने वाला एल्गोरिद्म नए स्वामित्व समूह के नियंत्रण में आने के बाद कुछ हद तक बदल सकता है.

अमेरिका में कब शुरू हुआ टिकटॉक विवाद?
विवाद की शुरुआत जुलाई-अगस्त 2020 में हुई जब ट्रंप प्रशासन टिकटॉक को राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. 6 अगस्त 2020 को ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशंस पर प्रतिबंध की धमकी दी गई या ByteDance को ऐप को अमेरिकी कंपनी को बेचने का आदेश दिया गया. ट्रंप के ऑर्डर को कोर्ट ने ब्लॉक कर दिया. ट्रंप के बाद राष्‍ट्रपति बने बाइडेन ने टिकटॉक को सरकारी सरकारी डिवाइस पर बैन कर दिया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें