थलापति विजय के शपथ ग्रहण की साक्षी बनी खास मेहमान तृषा कृष्णन, पत्नी-बच्चे रहे गायब
थलापति विजय और तृषा कृष्णन


नई दिल्ली : साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी पार्टनर तृषा कृष्णन भी इस खास पल की गवाह बनने के लिए चेन्नई पहुंच गई हैं. तृषा कृष्णन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुकी हैं जहां कुछ ही देर में सुपरस्टार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा था और उनकी पार्टी टीवीके इस साल के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सबसे पार्टी के तौर पर उभरी है. बस कुछ ही देर में थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर इतिहास रचने वाले हैं. पहली बार चुनावी रणभूमि में उतरते ही उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है.

थलापति विजय की पत्नी ने लगाया था आरोप
अब अगर तृषा कृष्णन के साथ थलापति विजय के रिश्ते की बात करें तो, बीते काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं हो रही हैं. इस साल फरवरी में थलापति की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की. उन्होंने तलाक की याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है जिसके बाद से तृषा संग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं.

तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर थलापति विजय को मिली थी बड़ी जीत
पत्नी संगीता के इन आरोपों के बाद तृषा और थलापति विजय को एक साथ एक शादी में शिरकत करते देखा गया जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन यानी कि 4 मई को तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था.

इस मौके पर विजय की बड़ी जीत पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने तृषा को बधाई देते हुए कहा कि विजय की जीत एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए सबसे बड़ा तोहफा है. लक्ष्मी मांचू ने एक्ट्रेस को बधाई देते हुए कहा कि विजय के तोहफे ने उनके दिन को और भी खास बना दिया. तृषा के दोस्तों के इन कमेंट्स ने थलापति संग उनके रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया. हालांकि कुछ सितारों ने बाद में अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी मिटता नहीं है. फैंस ने इन पोस्ट के स्क्रीनशॉट ले लिए जो आज भी मौजूद हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

लीजेंडरी धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा ने किया रिसीव, बेटी की आंखों में आए आंसू

लीजेंडरी धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा ने किया रिसीव, बेटी की आंखों में आए आंसू ..

लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. हीमैन का ये पुरस्कार उनकी पत्नी ... ...