मुंबई: अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार से सुर्खियों में हैं। जॉर्जिया ने मालदीव वेकेशन से बिकिनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो पूल में सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं।
उड़ती जुल्फें, ग्लोइंग स्किन और कातिल अदाओं से जॉर्जिया ने फैन्स का दिल जीत लिया। तस्वीरों से साफ है कि मालदीव की खूबसूरत वादियों में उन्होंने जमकर मी-टाइम एंजॉय किया।
इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए जॉर्जिया ने कैप्शन दिया, "मालदीव अनपोस्टेड पार्ट 1"। पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में फैन्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने 'गॉर्जियस' लिखा तो किसी ने 'स्टनिंग'। कई यूजर्स ने उन्हें 'क्यूटी', 'कूल' और 'बोल्ड' बताकर तारीफ की।
यह पहली बार नहीं है जब जॉर्जिया ने बोल्ड लुक से लाइमलाइट लूटी हो। अक्सर ज्यादा स्किन शो के लिए वो ट्रोल भी होती हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस फोटोज हमेशा वायरल हो जाती हैं।
पर्सनल लाइफ
जॉर्जिया और अरबाज खान 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने माना था कि ब्रेकअप के बाद उन्हें लंबे समय तक खालीपन महसूस हुआ और मूव ऑन करना बेहद मुश्किल था।




